JanjgirChampa Thief Arrest : गोदाम में रखी पानी टंकी, मशीनों और अन्य सामग्री की चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा अकलतरा पुलिस के हत्थे, एक आरोपी है फरार, पुलिस कर रही तलाश

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने गोदाम का ताला तोड़कर भीतर से प्लास्टिक की पानी टंकी, मशीन और अन्य सामग्री की चोरी करने वाले आरोपी खिलेश दास को गिरफ्तार किया है, वहीं फरार 1 आरोपी की तलाश जारी है. आरोपियों ने कुल 80 हजार रुपये की सामग्री की चोरी की थी, जिसमें 4 पानी की टंकी को पुलिस ने बरामद कर लिया है.

 



गौरतलब है कि अकलतरा के कन्हैया अग्रवाल, 14 सितंबर को गोदाम का ताला बंद कर घर चला गया था, जब 26 सितंबर को वह गोदाम पहुंचा तो ताला टूटा हुआ था और भीतर से 80 हजार रुपये की सामग्री चोरी हो गई थी. इसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई गई थी और मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज किया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

मामले में पुलिस ने जांच की और संदेही खिलेश दास को हिरासत में लेकर पूछताछ की. इसके बाद खिलेश दास और उसके साथी द्वारा चोरी की बात सामने आई. मामले में पुलिस ने आरोपी खिलेश दास को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, वहीं दूसरे आरोपी की तलाश जारी है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

Related posts:

error: Content is protected !!