‘ई का हो रहा है…’ डायल 112 के पुलिसकर्मियों का Viral Video देख बोले लोग

बिहार के नालंदा जिले में बिहारशरीफ के रहुई थाना क्षेत्र के सोहसराय हाल्ट के समीप सोमवार सुबह करीब 9 बजे 112 आपातकालीन सेवा के दो पुलिसकर्मियों ने आपस में मारपीट की। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक झड़प हुई।



इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के अनुसार दोनों पुलिसकर्मी गाली-गलौज करते हुए एक-दूसरे पर हमला करते दिखे हैं। एक पुलिसकर्मी दूसरे पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार रहा है, आपस में लाठी छीना छपटी कर रहे हैं।

दोनों पुलिसकर्मियों को अलग करना था मुश्किल

इसे भी पढ़े -  SANKALP बजट, समावेशी और संतुलित विकास का प्रतीक : लोकेश साहू

दोनों पुलिसकर्मी इस कदर हाथापाई कर रहे थे कि उन्हें अलग करना मुश्किल हो गया। इस घटना के बाद आमजनों में पुलिस सेवा का मजाक बन गया है। लोग वीडियो में पुलिसकर्मियों को गालियां देते दिखाई दे रहे हैं। वह कह रहे हैं ‘ई का हो रहा है। सब अपने में लड़ रहा है।’

वहीं मामले को लेकर रहुई थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह ने बताया कि जो वीडियो वायरल हुआ है, इसमें दोनों पुलिसकर्मी रहुई थाना से नहीं हैं। उन्होंने बताया कि ये 112 आपातकालीन सेवा के पुलिसकर्मी हैं।
घटना की वजह पता करने में जुटे अधिकारी

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

नंदन कुमार सिंह ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र में यह घटना हुई है। उन्हें इसकी जानकारी वायरल वीडियो से मिली है। उन्होंने कहा कि वह इसके बारे में पूरी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। वह पता लगा रहे हैं कि आखिर किस वजह से ऐसी घटना हुई है।

error: Content is protected !!