Sakti News : भाजपा की परिवर्तन यात्रा पहुंची डभरा, कार्यकताओं ने उत्साह के साथ किया स्वागत, 4 घंटे देर से पहुंची परिवर्तन यात्रा, केंद्रीय राज्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने ये कहा…

सक्ती. चंद्रपुर विधानसभा के डभरा में भाजपा की परिवर्तन यात्रा पहुंची और कार्यकताओं ने उत्साह के साथ परिवर्तन रैली का स्वागत किया. परिवर्तन यात्रा समय से लगभग 4 घंटे लेट पहुंची.

 



मीडिया से बात करते हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने कहा कि लोगों को सस्ता गैस सिलेंडर मिले, इसके लिए मंत्रालय ने गैस की कीमत पर 200 रूपये कम किया है. इससे मंत्रालय को नुकसान हुआ है, फिर भी हम चाहते हैं कि जानता को सस्ता गैस सिलेंडर उपलब्ध हो. इसके लिए कीमत कम करने का निर्णय किया गया है, वहीं किसानों की आय दोगुनी करने के लिए एथेनाल भी बना रहे हैं. परिवर्तन यात्रा को लेकर कहा कि परिवर्तन, मतलब सरकार को परिवर्तन करना है. यह कांग्रेस की सरकार घोटाले में डूबी हुई है. परिवर्तन यात्रा के माध्यम से लोगों को इस बात को बता रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि परिवर्तन यात्रा को अच्छा प्रतिसा और लोगों का जनसमर्थन मिल रहा है. परिवर्तन यात्रा जहां से भी गुजर रही है, वहां लोग सड़कों पर आकर स्वागत कर रहे हैं. लोग, सभा को सुनने भी आ रहे हैं और इंतजार भी कर रहे हैं. यह इस बात का संकेत है कि छत्तीसगढ़ के लोग, कांग्रेस सरकार से छुटकारा पाना चाहती है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

इस मौके पर सांसद गुहाराम अजगल्ले, रामपुर विधायक ननकीराम कंवर, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष लोकेश साहू, बीजेपी नेत्री संयोगिता सिंह जूदेव, भाजपा नेता कवि वर्मा समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!