आमिर खान के बेटे के डेब्यू फिल्म में दिखेगी साउथ की ये नेचुरल ब्यूटी, बिना मेकअप फिल्मों में आती हैं नजर

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान के फिल्मी दुनिया में डेब्यू करने की चर्चा इन दिनों हर तरफ है. लेकिन इससे बड़ी चर्चा फिल्म में साउथ की नेचुरल ब्यूटी की एंट्री को लेकर सुर्खियों में है. हालांकि यह ऑफिशियल नहीं है लेकिन फैंस के बीच इसकी चर्चा शुरु हो गई है. यह अदाकारा और कोई नहीं साई पल्लवी हैं, जो अपनी नेचुरल खूबसूरती के लिए फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं. उनका फिल्मों में बिना मेकअप लुक फैंस को काफी पसंद आता है.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’ अंतर्गत महिलाएं सीख रहीं ब्यूटी वेलनेस के गुर, ओड़ेकेरा की 30 महिलाओं को मिल रहा प्रशिक्षण

साई पल्लवी मेकअप नहीं करती हैं, जिसके चलते वह फैंस के बीच काफी पॉपुलर है. 2015 में मलयालम ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘प्रेमम’ से एक्टिंग की शुरुआत करने वाली साई आज साउथ का जाना पहचाना नाम है. वहीं उनका मेकअप ना करना फैंस के बीच ध्यान खींचता है.

इस पर उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, वह अपने आप में कंफर्ट हैं और इसीलिए वो नहीं बनना चाहतीं, जो वह नहीं हैं. वह युवा लड़कियों को यह संदेश नहीं देना चाहतीं कि उन्हें खूबसूरत दिखने के लिए मेकअप करने की जरूरत है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : श्रीफल फोड़कर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का शुभारंभ
error: Content is protected !!