JanjgirChampa Big Update : घायल पति की भी हुई मौत, बिलासपुर ले जाते रास्ते मे हुई मौत, पत्नी की हुई थी मौके पर मौत, दो बाइक में हुई थी जोरदार टक्कर, दूसरी बाइक में सवार 2 युवक भी हुए हैं घायल

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के तिलई गांव में NH-49 पर दो बाइक में जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में एक बाइक में सवार पति-पत्नी की मौत हो गई है. हादसे में दूसरी बाइक में सवार 2 युवक घायल हुए हैं. दोनों घायल युवकों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.

 



दरअसल, मुड़पार गांव के रामगोपाल पटेल अपनी पत्नी गेंदबाई के साथ बाइक में तिलई गांव के ग्रामीण बैंक जा रहे थे. वे तिलई गांव के मुख्यमार्ग NH-49 पर पहुंचे थे कि सामने से आ रही बाइक में टक्कर हो गई. दो बाइक में टक्कर से एक बाइक में सवार पत्नी गेंदबाई की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बाइक चला रहे पति रामगोपाल पटेल को गम्भीर चोट आई थी, जिसे इलाज के लिए बिलासपुर ले जाया जा रहा था तो उसने रास्ते में दम तोड़ दिया.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

दूसरी बाइक में सवार 2 युवकों को भी चोट आई है. दोनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और मृतक पति-पत्नी के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

Related posts:

error: Content is protected !!