सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर जी ने आखिरी बार इस गाने को दी थी अपनी आवाज, सुनते ही भर आएंगी आंखें!

वो शख्स जिसके नाम के आगे ‘स्वर साम्राज्ञी’, ‘बुलबुले हिंद’ और ‘कोकिला’ जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया हो उन्हें ये देश भला कैसे भूल सकता है। ये कोई और नहीं स्वर कोकिला लता मंगेशकर हैं। लता मंगेशकर वो नाम है जो भारतीय फिल्म जगत को अंतरराष्ट्रीय बुलंदियों पर ले गया। लता मंगेशकर भले ही इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हों, लेकिन उनकी आवाज अटल है, जिसे आने वाली पीढ़ियां भी नजरअंदाज नहीं कर सकतीं। सुर साम्राज्ञी की 94वीं जयंती है। इस मौके पर इंडिया टीवी भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।



 

 

 

हर गाने में होता था एक इमोशन

 

इस खास मौके पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें हम आपके लिए लाए हैं। लता मंगेश्कर जिस भी गाने को अपनी आवाज देती थीं, उनमें एक अलग जादू होता था। ये गाने किसी को भी एक पल में रुलाने और अलगे ही पल हंसाने का हुनर जानते थे। एक वक्त ऐसा था जब हर फिल्म में लता मंगेश्कर की आवाज जरूर सुनने को मिलती थी। उनके गानों के बिना कोई फिल्म पूरी ही नहीं होती थी। लोगों का कहना था कि उनके गाने बेजान फिल्मों में भी जान फूंक देते थे। वैसे क्या आपको उनका आखिरी गाना याद है? ये गाना आज भी लोगों के लिए एक इमोशन है और इसे सुनते ही आंखें भर आती हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : दर्राभांठा में नरेगा के तहत चल रहे तालाब गहरीकरण एवं पचरी निर्माण कार्य, तालाब के बीच वरुण देव की खंभा की गई स्थापना, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने की पूजा-अर्चना

 

 

 

इस फिल्म गाया था आखिरी गाना

लता मंगेशकर ने आखिरी बार आमिर खान की ‘फिल्म रंग दे बसंती’ में अपनी आवाज दी। उन्होंने फिल्म का क्लासिक गाना ‘लुका छुपी’ गाया था। इस गाने ने मां-बेटे के रिश्ते को नई परिभाषा दी थी। आज भी लोग अपनी भावना इस गाने के जरिये बयां करते हैं। लता मंगेशकर का आखिरी गाना साल 2006 में रिलीज हुआ था। इसके अलावा लता मंगेशकर ने ‘वीर-जारा’ की एल्बम के लिए कई गाने गाए थे। इनमें ‘तेरे लिए हम हैं जिए’, ‘ऐसा देस है मेरा’, ‘हम तो भाई जैसे हैं’, ‘दो पल रुका ख्वाबों का कारवां’ जैसे शानदार गाने शामिल हैं।

इसे भी पढ़े -  SANKALP बजट, समावेशी और संतुलित विकास का प्रतीक : लोकेश साहू

 

 

 

इस दुनिया को कहा अलविदा

6 फरवरी 2022 की तारीख दुनियाभर के संगीत प्रेमियों के लिए काला दिन साबित हुआ। इस दिन लता मंगेश्कर ने दुनिया से मुंह फेर लिया। 93 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांसें लीं। इस दुनिया को अलविदा कहने से पहले उन्होंने बेशुमार हिट और क्लासिक गाने दिए हैं। इनमें ‘कोई लड़की है…’, ‘एक बात दिल में…’, ‘हमको हमी से चुरा लो…’, ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’, ‘जिंदगी की न टूटे लड़ी…’ जैसे कई सदाबहार गाने दिए।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

error: Content is protected !!