Sakti Arrest : बाराद्वार पुलिस ने सबमर्सिबल पंप की चोरी करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक रिमांड पर

सक्ती. बाराद्वार पुलिस ने सबमर्सिबल पंप की चोरी करने वाले 2 आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी परदेशी सिदार, बलवंत सिंह सिदार के खिलाफ BNS की धारा 303 (2), 3(5) के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तार आरोपी लोहाराकोट, रगजा के रहने वाले हैं.

 



पुलिस के मुताबिक, लोहाराकोट के गणेश श्रीवास ने बताया कि गांव के आश्रित ग्राम तांदुलडीह के मुक्तिधाम में साढ़े 25 हजार का 1 नग सबमर्सिबल पंप, बोर का केबल तार, पावर केबल की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली थी. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी.जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी परदेशी सिदार, बलवंत सिंह सिदार के कब्जे से 1 सबमर्सिबल पंप, बोर का केबल तार, पावर केबल और परिवहन में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!