Malkharouda News : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मालखरौदा का किया गया निरीक्षण, जनपद पंचायत के सभा कक्ष में जीवन दीप समिति की बैठक आयोजित, SDM, CEO, विधायक प्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्य, मालखरौदा जनपद अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद, सर्वसम्मति से प्रस्ताव हुआ पारित

मालखरौदा. मालखरौदा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. जनपद पंचायत के सभा कक्ष में जीवन दीप समिति की आवश्यक बैठक रखी गई. बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 20 बिंदु में लाये गए प्रस्ताव को सदन में चर्चा की गई. सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया. साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यकता अनुरूप प्राथमिकता अनुसार जरूरी स्वागत गेट निर्माण, सार्वजनिक शौचालय, परिषद की साफ-सफाई, वाहन स्टैंड, लेब मरम्मत, शुद्ध पेय जल व्यवस्था, दवाई रखने हेतु रेक की व्यवस्था सहित अन्य स्वास्थ्य केन्द्र तक पहुंचने के लिए वाहन सुविधा, डॉक्टरों व नर्सों की नियमित मॉनिटरिंग व रात्रि कालीन व्यवस्था को बेहतर बनाने आदि विभिन्न सुधार हेतु समिति द्वारा निर्देशित किया गया.

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

बैठक में अनुविभागीय अधिकारी सक्ति अरुण कुमार सोम, मुख्यकार्यपालन अधिकारी संदीप कश्यप, विधायक प्रतिनिधि सुनील चन्द्रा, जिला पंचायत सदस्य पूर्णिमा खुटे, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद उपाध्यक्ष रितेश साहू, सभापति मनोज सक्सेना, खिखबाई कमलेश, रामकुमारी धिरहे, पदेन सदस्य रंजीत अजगल्ले, प्रमोद गबेल, चक्रधर साहू, विजेंद्र सिदार, जनपद सदस्य जितेंद्र विजय बहादुर सिंह, विक्रांत सांडे, विजय लारेंस, मोहम्मानी जाटवर बीएमओ मृत्युंजय राठौर व स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी विशेष रूप से बैठक में उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

Related posts:

error: Content is protected !!