Viral: ट्रेन में TTE ने मांगा बकरियों की टिकट, महिला के जवाब ने जीत लिया दिल

तेजी से दौड़ती दुनिया में अक्सर चालाक और तेज तर्रार लोगों से मुलाकात होती है. वहीं अगर अचानक ही किसी की मासूमियत दिख जाए तो मानो बड़ी बात हो जाती है. हाल में ट्रेन में काम करते टीटीई की मुलाकात ऐसी ही एक महिला से हुई. महिला अपनी तीन बकरियां लेकर ट्रेन में सफर कर रही थी.



टीटीई ने टिकट मांगा तो उसने दिखा दिया. इसके बाद टीटीई ने मजे लेते हुए पूछा बकरियों का टिकट दिखाओ, उनका टिकट क्यों नहीं लिया. इसपर महिला कहती है- इसमें उनका भी टिकट है. ऐसे में जब टीटीई ने टिकट को दोबारा ठीक से देखा तो समझ आया कि महिला ने तो सच में ही बकरियों का टिकट लिया हुआ था. टीटीई ने कहा- क्या तुमने बकरियों का टिकट लिया है? महिला एक प्यारी मुस्कान के साथ कहती है – हां.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : पचमढ़ी में राष्ट्रीय पर्वतारोहण आपदा प्रबंधन शिविर आयोजित, जिला संघ सक्ती से 07 स्काउट्स एवं 11 गाइड्स प्रतिभागी होंगे शामिल, पचमढ़ी के लिए हुए रवाना

टीटीई ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया. आईएएस अधिकारी अवनीश सरन ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया तो ये वायरल हो गया. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- ये महिला बकरियों का टिकट लेकर आई और गर्व से टीटीई को बता रही है. देखिए इनकी प्यारी मुस्कान.

इसे भी पढ़े -  IPL 2026 के पहले 7 मैचों का एनालिसिस: चेज करने वाली टीम का दबदबा, रन रेट में उछाल और औसत स्कोर में गिरावट

वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने इसपर ढेरों कमेंट किए. किसी ने लिखा- कितनी मासूम है- इसे लगा होगा बकरियों का टिकट नहीं लिया तो अपराध होगा. एक अन्य ने लिखा- पास में कितना भी कम पैसा हो- ईमानदार आदमी ईमानदार ही रहता है. एक यूजर ने लिखा- ये तो मासूमियत की हद है. ये महिला कितनी प्यारी है.

error: Content is protected !!