Accident News : विसर्जन के दौरान हुआ बड़ा हादसा..! नदी में डूबे एक ही परिवार के 4 लोग, घर में पसरा मातम

नई दिल्ली. देश भर में जगह जगह पर गणेश विसर्जन किया जा रहा है। तो वहीं इन जगहों पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई है। इसी बीच दिल्ली में ​विसर्जन के दौरान एक बड़ी दुर्घटना हो गई है। जहां एक ही परिवार के चार लोग यमुना नदी में डूब गए। जानकारी के मुताबिक, परिवार के लोग नोएडा के निठारी से यमुना नदी में गणेश विसर्जन के लिए आए थे। हादसे में परिवार के दो लोगों की मौत हो गई।

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’ अंतर्गत महिलाएं सीख रहीं ब्यूटी वेलनेस के गुर, ओड़ेकेरा की 30 महिलाओं को मिल रहा प्रशिक्षण

जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। निठारी के 15 साल के धीरज और 6 साल के कृष्णा की नदी में डूबने से जान चली गई। वहीं 17 साल के सचिन और 19 साल के अभिषेक भी नदी में डूब गए थे। इन्हें सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया है। आनन-फानन में इन्हें नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इनका इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : श्रीफल फोड़कर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का शुभारंभ
error: Content is protected !!