AUS vs NED: Maxwell ने मचाई तबाही, Adam Zampa की स्पिन का चला जादू, ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की World Cup इतिहास की सबसे बड़ी जीत

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में नया इतिहास लिख दिया है। कंगारू टीम ने नीदरलैंड्स को 309 रन से हराते हुए वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। ऑस्ट्रेलिया से मिले 400 रन के लक्ष्य के जवाब में नीदरलैंड्स की पूरी टीम महज 90 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इससे पहले ग्लेन मैक्सवेल ने बल्ले से जमकर तबाही मचाते हुए विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ा। मैक्सवेल ने 44 गेंदों पर 106 रन की यादगार पारी खेली।

 



ऑस्ट्रेलिया की धमाकेदार जीत
400 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। टीम का कोई भी बल्लेबाज टिकककर कंगारू गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका और देखते ही देखते पूरी टीम महज 90 रन पर ढेर हो गई। गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम जम्पा की स्पिन का जादू सिर चढ़कर बोला और उन्होंने अपने 3 ओवर के स्पेल में सिर्फ 8 रन खर्च करते हुए 4 विकेट झटके।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Australia register the largest victory by runs in the history of the @cricketworldcup 🙌#AUSvNED | #CWC23 | 📝: https://t.co/0yVJkpO6XJ pic.twitter.com/aV6jXH68Qk

— ICC (@ICC) October 25, 2023

कंगारू टीम ने रचा इतिहास
50 ओवर के वर्ल्ड कप में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड अब ऑस्ट्रेलिया के नाम हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स को 309 रन से हराते हुए इतिहास रच दिया है। सिर्फ विश्व कप ही नहीं, बल्कि एकदिवसीय क्रिकेट में भी ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वनडे में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड भारत के नाम है, जिन्होंने श्रीलंका को 317 रन से हराया था।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

जम्पा ने बरपाया कहर
एडम जम्पा नीदरलैंड्स के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे। कंगारू स्पिनर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए अपने 3 ओवर के स्पेल में सिर्फ 8 रन खर्च करते हुए चार बड़े विकेट झटके। जम्पा ने अपने स्पेल के दौरान दो गेंदों पर दो विकेट भी चटकाए। जम्पा के अलावा मिचेल मार्श ने भी दो विकेट अपने नाम किए। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के बाकी गेंदबाजों का प्रदर्शन भी बेहद उम्दा रहा।

नीदरलैंड्स का तीसरा न्यूनतम स्कोर
नीदरलैंड्स की टीम वनडे क्रिकेट में अपने तीसरे न्यूनतम स्कोर पर ऑलआउट हुई है। टीम के बल्लेबाज कंगारू गेंदबाजी अटैक के आगे पूरी तरह से बेबस नजर आए और पूरी टीम सिर्फ 90 रन पर सिमट गई। एकदिवसीय क्रिकेट में नीदरलैड्स का न्यूनतम स्कोर 80 है, जो उन्होंने साल 2007 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Related posts:

error: Content is protected !!