Leo vs Ganapath: हिंदी बेल्ट में भी ‘लियो’ ने उड़ाया गर्दा, Ganapath पर भारी पड़ी थलापति विजय की मूवी

साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म ‘लियो’ इस समय कामयाबी के रथ पर सवार है। शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के मामले में ‘लियो’ ने जबरदस्त सफलता हासिल कर ली है।

 



इस बीच अब इस लेख में हम आपको डायरेक्टर लोकेश कनगराज की ‘लियो’ के हिंदी बेल्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में जानकारी देने जा हैं। साथ ही बताएंगे कि ‘लियो’ ने हिंदी वर्जन की कमाई के मामले में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की ‘गणपत’ को पटखनी दे दी हैं।

हिंदी बेल्ट में ‘लियो’ ने मचाया गदर
सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक ‘लियो’ ने अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है। हर रोज थलापति विजय की इस फिल्म की कमाई में भी भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। इस बीच अब ‘लियो’ के हिंदी बेल्ट के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आए हैं, जो टाइगर श्रॉफ की लेटेस्ट रिलीज ‘गणपत’ से काफी बेहतर नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

 

दरअसल हम हिंदी वर्जन में ‘लियो’ और ‘गणपत’ के 5 दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तुलना करने जा रहे हैं। चूकिं ‘लियो’ टाइगर की गणपत से एक दिन पहले यानी 19 अक्टूबर को रिलीज हुई थी, उसके आधार पर इतने दिनों की तुलना की जा रही है।

हिंदी वर्जन में ‘लियो’ और ‘गणपत’ का 5 दिन का कलेक्शन
दिन               लियो      गणपत
पहला दिन     2.8 करोड़  2.5 करोड़
दूसरा दिन      1.6 करोड़  2.25 करोड़
तीसरा दिन     2.35 करोड़  2.25 करोड़
चौथा दिन        2.6 करोड़  1.3 करोड़
पांचवा दिन      1.85 करोड़  1.5 करोड़
कुल 9.8 करोड़

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

इन आंकड़ों से ये साफ प्रतीत होता है कि थलापति विजय की फिल्म ‘लियो’ के आगे टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की मूवी ‘गणपत’ बेदम नजर आई है। इसके अलावा गौर करें ‘लियो’ के अब तक हिंदी बेल्ट के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो ‘लियो’ ने रिलीज के 6 दिन में हिंदी वर्जन में 13.75 करोड़ की ठीक-ठाक कमाई की है।

बॉक्स ऑफिस पर ‘लियो’ का राज
ओवर ऑल देखा जाए तो इस समय अगर कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही हैं तो वह सिर्फ थलापति की फिल्म ‘लियो’ है। ‘मास्टर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले डारेक्यर लोकेश कनगराज और विजय की जोड़ी ने एक बार फिर से फैंस का दिल जीत लिया है।

दर्शकों की तरफ से मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स के चलते ‘लियो’ ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 249 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Related posts:

error: Content is protected !!