Big Train Accident: दो ट्रेनें आपस में टकराईं, 15 लोगों की मौत; कई घायल

ढाका. बांग्लादेश में सोमवार को दो ट्रेनें आपस में टकरा गईं, जिससे 15 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई अन्य घायल हो गए।

 



शाम सवा चार बजे हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा शाम को सवा चार बजे के करीब हुआ, जब राजधानी ढाका से लगभग 80 किलोमीटर (50 मील) दूर भैरब में पैसेंजर ट्रेन एक मालगाड़ी से टकरा गई।

किशोरगढ़ से ढाका जा रही थी ट्रेन
ट्रेन किशोरगढ़ से ढाका जा रही थी। स्थानीय पुलिस अधिकारी सिराजुल इस्लाम ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि बचाव अभियान जारी है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

कई लोग डिब्बों के अंदर फंसे
द डेली स्टार वेबसाइट के मुताबिक, मरने वालों की संख्या 15 हो गई है। हालांकि, न्यूज एजेंसी पीटीआई ने 13 लोगों की मौत की पुष्टि की है। कई लोग अभी भी क्षतिग्रस्त डिब्बों के अंदर फंसे हुए हैं। ‘द डेली स्टार’ ने एक रेलवे अधिकारी के हवाले से बताया कि भैरब में पैसेंजर ट्रेन से टकराने वाली मालगाड़ी ने सिग्नल की अनदेखी की थी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

Related posts:

error: Content is protected !!