CG News : छ्ग के प्रदेश प्रभारी नर्मदा अहिरवार ने कहा, ‘इस बार तीसरी शक्ति बनेगी बसपा’, ‘बसपा की सरकार बनी तो 4 हजार क्विंटल में खरीदा जाएगा धान’, ‘गोंगपा गठबंधन से मिलेगा लाभ’

जांजगीर-चाम्पा. बहुजन समाज पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी नर्मदा अहिरवार ने जांजगीर में मीडिया से खास बातचीत में कहा कि पिछले 5 साल में मायावती ने संगठन को मजबूत बनाने बेहतर काम किया है. इस बार बसपा, तीसरी शक्ति बनेगी और ज्यादा सीटों पर जीत होगी. उन्होंने कहा कि बसपा की सरकार बनेगी तो 4 हजार रुपये प्रति क्विंटल में धान की खरीदी होगी और हर गांव में सोसायटी खोली जाएगी. साथ ही, रोजगार के अवसर बढाने की दिशा में काम किया जाएगा.

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

बसपा के प्रदेश प्रभारी नर्मदा अहिरवार ने कहा कि छत्तीसगढ़ अमीर प्रदेश है, लेकिन लोगों की गरीबी दूर नहीं हो रही है. छ्ग में सरकारों ने बेहतर काम नहीं किया है. उन्होंने कहा कि 2023 के विस चुनाव में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से गठबंधन किया गया है, इसका लाभ मिलेगा, इससे बहुजन समाज के लोग और आदिवासी उत्साहित हैं.

छ्ग मॉडल को लेकर कहा कि सड़कों पर गाय है, यही है गोठान मॉडल है, उपलब्धि कुछ नहीं है. मोदी के चेहरे पर भाजपा द्वारा वोट मांगने पर कहा कि हर पार्टी की अपनी रणनीति होती है. इस बार बसपा ज्यादा सीट जीतेगी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Accident : सड़क किनारे बिजली खम्भे से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौके पर ही मौत, पामगढ़ पुलिस जांच में जुटी...

Related posts:

error: Content is protected !!