JanjgirChampa Politics : ऋचा जोगी ने कहा, ‘अकलतरा में आतंक का माहौल है, सबसे पहले मुझे उस आतंक से लड़ना है, ‘अकलतरा मेरा घर है, यहां सेवा होती है’, ‘बाकी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करेगी JCCJ’, ‘अमित जोगी पर भी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी’

जांजगीर-चाम्पा. जनता कांग्रेस छ्ग (जे ) ने अकलतरा विधानसभा क्षेत्र से ऋचा जोगी को मैदान में उतारा है. अकलतरा विस में वे दूसरी बार चुनाव लड़ेंगी. 2018 में ऋचा जोगी ने बसपा-JCCJ गठबन्धन से चुनाव लड़ा था और 1854 वोटों से पीछे रह गई थी. इस तरह अकलतरा का मुकाबला इस बार फिर दिलचस्प हो गया है और ऋचा जोगी के आते ही अकलतरा अब हाईप्रोफाईल सीट बन गई है. यहां भाजपा ने विधायक सौरभ सिंह, कांग्रेस ने पार्टी जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, बसपा ने डॉ. विनोद शर्मा और आम आदमी पार्टी ने इंजी. आनन्द प्रकाश मिरी को प्रत्याशी बनाया है.

 



इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

मीडिया से बातचीत में ऋचा जोगी ने कहा कि पार्टी के द्वारा अन्य विधानसभा से भी प्रत्याशियों के नाम जल्द ऐलान करेगी. अमित जोगी की सीट को लेकर कहा कि जल्द उस पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी.
ऋचा जोगी ने फिर कहा कि अकलटरा उनका घर है, यहां सेवा होती है. पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का छ्ग में नाम है, इसलिए 10 कदम, गरीबी खत्म शपथ पत्र बेहद कारगर होगा.

ऋचा जोगी ने यहां बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अकलतरा में आतंक का माहौल है, सबसे पहले उन्हें उस आतंक से लड़ना है. अकलतरा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा की बेहद कमी है. उद्योगों में स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है और शराब की लपेटे में हर घर है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

ऋचा ने कहा है कि अकलतरा में लोगों का पूरा स्नेह है. अमित जोगी की मेहनत से जनता कांग्रेस छ्ग ( जे ) मजबूत हुई है. इस बार पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!