Dussehra 2023: दशहरे पर करें अपराजिता के फूलों से ये उपाय, हमेशा भरा रहेगा धन भंडार

नई दिल्ली. हिंदू धर्म में दशहरे का त्योहार विशेष महत्व रखता है। शारदीय नवरात्रि की 9 दिनों के बाद दशहरे का त्योहार मनाया जाता है। ऐसे में यदि आप दशहरा के शुभ अवसर पर अपराजिता के फूल के यह उपाय करते हैं, तो आपको धन लाभ हो सकता है।

 



भाग्य वृद्धि के उपाय
भगवान शिव की पूजा में भी अपराजिता के फूलों का विशेष रूप से प्रयोग किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में भी इन फूलों का विशेष महत्व है। ऐसे में दशहरे के दिन नहाते समय पानी में पांच अपराजिता के फूल मिलाकर नहाने से व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि हो सकती है।

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

तिजोरी में रखें ये फूल
दशहरे के दिन मां लक्ष्मी को पूजा के दौरान उन्हें अपराजिता के फूल अर्पित करें। इसके बाद इन फूलों को अपनी तिजोरी या धन के स्थान पर रख दें। इस उपाय को करने से तिजोरी कभी खाली नहीं होती है। साथ ही आप दशहरे के दिन चंद्रमा को भी अपराजिता के फूल अर्पित करें। इससे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा
दशहरे के दिन घर के ईशान कोण में किसी बर्तन में अपराजिता के फूलों को डालकर रख दें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। और गृह-क्लेश जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

आर्थिक तंगी से मिलेगी राहत
यदि आप दशहरे के दिन घर में श्री यंत्र स्थापित कर रहे हैं, तो उसके पास अपराजिता के फूल जरूर रखें। इससे साधक को विशेष लाभ मिल सकता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

Related posts:

error: Content is protected !!