लंबे बालों को संभालने में होती है दिक्कत तो बस इन बातों को जान लें आज ही, हेयर केयर हो जाएगी आसान

लंबे बालों का कैसे रखें ध्यान



करें तेल से मालिश
हफ्ते में 1-2 बाल हल्के गर्म तेल से सिर की मालिश करें. इससे लंबे बालों को बढ़ने (Hair Growth) में मदद मिलती है. साथ ही, तेल बालों को जड़ों से सिरों तक फायदा पहुंचाने में मददगार है. तो आपको बालों को लंबा और मजबूत बनाने के लिए तेल लगाना चाहिए.

बाल सुखाएं आराम से
कई बार आपने देखा होगा कि महिलाएं अपने लंबे बालों को धोने के बाद सुखाने लिए तौलिये से तेजी से बाल झटकने लगती हैं. इससे बाल टूटने लगते हैं. इसलिए बालों को हल्के हाथों से तौलिये से पौंछना चाहिए और फिर प्राकृतिक तौर पर उन्हें सूखने के लिए छोड़ देना चाहिए.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के सरपंच चंद्र कुमार सोनी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं को श्रीफल देकर किया सम्मानित

बाल करते रहें ट्रिम
बाल जब कमर से नीचे तक लंबे हो जाते हैं तो अक्सर लड़कियां बालों को काटने से झिझकने लगती हैं. इससे बाल सिरों से रूखे और ड्राई होने लगते हैं और अपनी खूबसूरती खो देते हैं. इसीलिए बालों को समय-समय पर ट्रिम करते रहें.

डैंड्रफ के लिए नुस्खा
अगर आपके बालों में डैंड्रफ (Dandruff) जम गया है या सिर की सतह पर बिल्ड-अप नजर आने लगा है तो आप बालों को दही से धो सकती हैं. दही को हाथों में लेकर बालों पर मलें और 10 से 15 मिनट बाद सिर धो लें. डैंड्रफ निकल जाएगा और बाल बेहतर तरीके से साफ हो पाएंगे. इससे चिपचिपाहट और फ्लेकी स्कैल्प की दिक्कत भी दूर होती है.

इसे भी पढ़े -  सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी राहौद के बी.फार्म अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को कराया गया शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण, विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी हुई प्राप्त

error: Content is protected !!