क्या आप भी करते हैं ये गलती, बिना धोए मुंह से फुलाने लग जाते हैं गुब्बारे, हो सकती है ये दिक्कत

बर्थडे हो या फिर कोई और पार्टी-फंक्शन (Party Decorations) सभी में गुब्बारों (Balloon Hygiene) का इस्तेमाल तो किया ही जाता है. यूं तो जब भी कभी किसी डेकोरेशन की बात आती है तो लोग सबसे पहले गुब्बारे ही खरीदकर लाते हैं. यही नहीं हम में से अधिकतर लोग गुब्बारे को पैकेट से निकालकर तुरंत उसे फुलाने के काम में भी लग जाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि, गुब्बारों (Balloon Allergies) को बिना धोए फुलाना कितना रिस्की है. अगर आप भी यही गलती दोहरा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है, जिसे पढ़ना आपके लिए जरूरी है.

 



जानिए गुब्बारे को फुलाने से पहले धोना क्यों है जरूरी

बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई खेल-खेल में कई सारी चीजें अपने मुंह में डाल लेते हैं, जिन पर हानिकारक बैक्टीरिया का जमावड़ा हो सकता है. इससे कई साइड इफेक्ट हो सकते हैं, जो आपके लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं. इन्हीं में से एक गलती जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई कर रहा है, बिना इस बात को जानें की ये आपकी सेहत पर कितना बुरा असर डाल सकता है, वो है बिना धोए मुंह से गुब्बारे फुलाना. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पैकेट से निकालकर बिना धोए गुब्बारों को फुलाना स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

गुब्बारों पर जमी रहती है गंदगी और बैक्टीरिया

दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर डेनिएल बियर्डन नाम की एक महिला ने एक वीडियो शेयर किया था, जो कि गुब्बारों से जुड़ा था. वीडियो में बताया गया है कि, बिना धोए गुब्बारों को फुलाना कितना रिस्की है. जहां कुछ लोग मुंह की हवा से गुब्बारे फुलाते हैं. वहीं कुछ लोग इसके लिए एयर पंप का इस्तेमाल करते हैं. दरअसल, गुब्बारों पर काफी गंदगी और बैक्टीरिया जमा होता है, जिन्हें खुली आंखों से भी देख पाना नामुमकिन है. गुब्बारे फुलाते समय यही बैक्टीरिया अपके शरीर में प्रवेश कर जाते हैं और आगे चलकर थोड़े समय बाद तरह-तरह की बीमारियों का कारण बन जाते हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

इन चीजों पर भी पाए जाते हैं हानिकारक बैक्टीरिया

टिकटॉक पर वायरल इस वीडियो में डेनिएल बियर्डन बता रही हैं कि, उन्होंने सबसे पहले एक टब में डिटर्जेंट वाले पानी में गुब्बारों को भिगो दिया है और उसके बाद गुब्बारों को रगड़ा, जिसके बाद पानी में गुब्बारे पर जमी गंदगी साफ दिखाई देने लगी. डेनिएल बियर्डन बता रही हैं कि, गुब्बारों को धोने के बाद पानी पूरी तरह से गंदा हो चुका है. जरा सोचिए अगर यही गुब्बारे  बिना धोए मुंह से फुलाते हैं, तो क्या होता होगा. गुब्बारे की तरह ही इन चीजों को मुंह में डालने से बचें, जैसे- पेन, मोबाइल का कवर, चाभी, तार, बॉटल का ढक्कन आदि. इन पर भी गुब्बारे जैसे बैक्टीरिया जमा रहते हैं, जो कई बीमारियों को न्योता दे सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!