Janjgir Big Breaking : भांजे को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला, आरोपी पटवारी और उसका भाई गिरफ्तार, आरोपी मामी आरक्षक फरार

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने भांजे को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में आरोपी पटवारी लखन लाल कुर्रे और उसके भाई सुबेश कुर्रे को गिरफ्तार किया है. मामले में दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है, वहीं, आरोपी मामी फरार है, जिसकी तलाश जारी है. आरोपी मामी सुमित्रा कुर्रे, सक्ती जिले के एसपी आफिस में आरक्षक के पद पर पदस्थ है. आरोपियों द्वारा भांजा प्रमोद बंजारे को पटवारी का गोपनीय पासवर्ड का गलत उपयोग करने की बात कहकर प्रताड़ित किया जाता था. इसके चलते 29 अगस्त को प्रमोद बंजारे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

दरअसल, सक्ती जिले के फरसवानी गांव के भांजा प्रमोद बंजारे, अपने मामा पटवारी लखन लाल कुर्रे के साथ जांजगीर में रहकर पढ़ाई करता था और विभागीय कार्य में पटवारी का सहयोग भी करता था. इस दौरान पटवारी लखन कुर्रे, उसकी पत्नी आरक्षक सुमित्रा कुर्रे और पटवारी के बड़े भाई सुबेश कुर्रे, तीनों ने भांजे को पटवारी का गोपनीय पासवर्ड का गलत उपयोग किए हो कहकर लगातार प्रताड़ित करते थे. इससे त्रस्त होकर 29 अगस्त को प्रमोद बंजारे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी. घटना के बाद उसके पिता और मां ने प्रताड़ना का आरोप लगाया था और सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर जांच की मांग की थी.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पटवारी लखन लाल कुर्रे, उसके बड़े भाई सुबेश कुर्रे और पटवारी की आरक्षक पत्नी सुमित्रा कुर्रे के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 34 के तहत अपराध दर्ज किया. मामले में मामा आरोपी पटवारी और उसके बड़े भाई को गिरफ्तार किया है. इधर, आरोपी आरक्षक मामी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!