2003 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के लिए इस पाकिस्तानी सिंगर ने गाया था गाना, अमिताभ बच्चन से लेकर करीना तक ने किया था जमकर डांस

नई दिल्ली: दुनियाभर में स्पोर्ट्स का कोई भी इवेंट हो तो उसके लिए खास एंथम तैयार होता है. उस एंथम की खासियत ये होती है कि वो अपने देश के खिलाड़ियों की हौसलाफजाई भी करता है और दर्शकों को भी उस खेल से जोड़ता और उनका उत्साह बढ़ता है. यही वजह होती है कि खेल शुरु होने से काफी पहले ही वो एंथम रिलीज होने लगते हैं और लोग उन्हें गुनगुनाने भी लगते हैं. 2003 के वर्ल्ड कप से पहले भी ऐसा ही एक एंथम तैयार हुआ था,जो टीम इंडिया को मोटिवेट करने के लिए था. इस एंथम की खास बात ये थी कि इसे पाकिस्तानी सिंगर ने गाया था.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

ऐसा था एंथम

साल 2003 के लिए बने इस वर्ल्ड कप में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन नजर आए थे. उनके अलावा अभिषेक बच्चन, फिरोज खान भी दिखी. करीना कपूर जैसी एक्ट्रेस भी इस एंथम का हिस्सा रहीं. टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने भी इस एंथम को अपनी मौजूदगी से खास बनाया. लेकिन सबसे ज्यादा हैरान करने वाले चेहरे थे अदनान सामी, जो इस एंथम में दिखे भी और इस एंथम को गाया भी. अदनान सामी उस वक्त एक पाकिस्तानी सिंगर थे. लेकिन भारत का एंथम गाने के लिए उन्हे ही चुना गया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

वर्ल्ड कप की यादें

इस एंथम को देखकर लोगों के जहन में उस वर्ल्ड कप की यादें ताजा हो रही हैं. एक यूजर ने लिखा कि वो स्कूल जाने से पहले हमेशा इस एंथम को सुना करते थे. एक यूजर ने लिखा कि सिर्फ सिंगर ही पाकिस्तानी नहीं थे बल्कि स्पोंसर भी बाहर के ही थे. एक यूजर को उस दौर की टीम भी याद आ रही है. एक यूजर ने लिखा कि वो जबरदस्त टीम थी, जिनका खेल देखने में मजा आता था. एक यूजर ने लिखा कि पुरानी यादें ताजा कराने के लिए धन्यवाद.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!