Janjgir Big News : सांप के डसने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए थे परिजन, इलाज के दौरान बच्चे की हुई मौत

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के ख़ोखरा गांव में सांप के डसने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई है. मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच कर रही है.



दरअसल, खोखरा गांव के राजकुमार सारथी का 10 वर्षीय बेटा मानसिंह, घर में सोया था. बच्चे को आज सुबह सांप ने डस लिया, जिसके बाद उसने परिजन को जानकारी दी. फिर बच्चे को लेकर परिजन जिला अस्पताल जांजगीर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया. यहां पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया है और मर्ग कायम कर मामले में जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता की उत्कृष्ट विवेचना से गैंगरेप की पीड़िता को मिला न्याय, फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट से मामले के सभी चार आरोपियों को 20-20 साल सश्रम कारावास की सजा, सभी आरोपी घटना करने के बाद नेपाल भागने की फिराक में थे, उससे पहले पकड़े गए थे...

error: Content is protected !!