Malkharoda FIR : बड़ेरबेली गांव में मिट्टी फेंकने से मना करने पर चाचा ने भतीजे के ऊपर हंसिया से किया वार, मालखरौदा थाना में केस दर्ज

सक्ती. मालखरौदा थाना क्षेत्र के बड़ेरबेली गांव में खेत में मिट्टी फेंकने से मना करने पर चाचा ने भतीजे के ऊपर हंसिया से वार के दिया है. पुलिस ने मामले में हमला करने वाले सम्मे लाल चंद्रा के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296, 351(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, बड़ेरबेली गांव के राजू चंद्रा ने बताया कि वह अपने खेत तरफ देखने जा रहा था तो उसके पारिवारिक चाचा सम्मेलाल चंद्रा उसके खेत में मिट्टी को फेंक रहे थे, जिन्हें फसल में मिट्टी फेंकने से मना करने पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर हंसिया से वार किया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

इस बीच वह वहां से जान बचाकर घर आया. हमले की वजह से उसे चोट आई है. पुलिस ने मामले में हमला करने वाले सम्मेलाल चंद्रा के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!