Janjgir Suicide : फार्म हाउस में मजदूर ने लगाई फांसी, मौके पर पहुंचकर पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के खोखरा के मुनुन्द रोड के फार्म हाउस में मजदूर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और तफ्तीश में जुटी हुई है. मृतक युवक का नाम करन धीवर है.



मिली जानकारी के अनुसार, मुनुन्द रोड की राइस मिल के पास धीरज थवाईत का फार्म हाउस है, जहां मजदूर करन धीवर काम करने गया था. कुछ देर बाद जब अन्य मजदूर फार्म हाउस पहुंचे तो देखा कि करन धीवर ने फांसी लगा ली थी.

इसे भी पढ़े -  CG Congress News: कांग्रेस को बड़ा झटका, 11 पदाधिकारियों के बाद अब इस जिले के दो और मंडल अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा, लगाए ये गंभीर आरोप

इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई और मौके पर पुलिस पहुंची है. मामले में पुलिस परिजन का बयान ले रही है और सभी बिंदुओ पर जांच कर रही है. फिलहाल, करन धीवर ने फांसी क्यों लगाई, यह अज्ञात है.

इसे भी पढ़े -  Raipur News : सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने जनता की मांग को सदन में उठाया, गिरौदपुरी स्टेशन के नाम को संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास के नाम से रखने की मांग, एक ट्रेन का नाम गुरु घासीदास के नाम से रखने की भी मांग...

error: Content is protected !!