JanjgirChampa Accident : क्रेशर के पास 2 बाइक में जबरदस्त टक्कर, बाइक सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल, घटनाकारित बाइक का चालक फरार

जांजगीर-चांपा. अकलतरा क्षेत्र के लटिया क्रेशर के पास 2 बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई. घटना में एक बाइक में सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और तीनों को इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है, वहीं घटनाकारित दूसरी बाइक का चालक बाइक लेकर फरार हो गया है.

 



दरअसल, कोटगढ़ गांव के रहने वाले अर्जुन श्रीवास, हरी मिरी, बिलासपुर जिले के पंधी गांव के रहने वाले अपने साथी दीपक कुमार के साथ बाइक में सवार होकर कोटमीसोनार गांव गए थे, जहां से तीनों वापस कोटगढ़ लौट रहे थे, तभी लटिया क्रेशर के पास बाइक में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई. इससे एक बाइक में सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, वहीं घटनाकरित बाइक का चालक बाइक लेकर फरार हो गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!