JanjgirChampa Action : नेशनल हाइवे रोड में वाहन चेकिंग के दौरान 1 लाख 34 हजार रुपये का कपड़ा जब्त, FST एवं SST टीम की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव के नेशनल हाइवे रोड में वाहन चेकिंग के दौरान कार से 1 लाख 34 हजार 9 सौ 78 रुपये की कीमत के कपड़े को जब्त किया गया है. यह कार्रवाई FST एवं SST की टीम द्वारा की गई है. दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर धारा 102 की कार्रवाई की गई है. कार चालक सचिन खत्री, मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के गोरखपुर का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

दरअसल, नेशनल हाइवे में वाहन की लगातार चेकिंग की जा रही है. इसी दौरान गोरखपुर निवासी कार चालक सचिन खत्री, अवैध तरीके से भारी मात्रा में कपड़ा ले जा रहा था. जिसके कब्जे से 333 नग कुर्ता और 60 नग अन्य कपड़े, जिसकी कीमत 1 लाख 34 हजार 978 रुपये है, को जब्त कर धारा 102 के तहत कार्रवाई की गई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!