Sakti Arrest : देशी और अंग्रेजी शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, शराब जब्त, सक्ती का मामला

सक्ती. सक्ती पुलिस ने देशी और अंग्रेजी शराब के साथ 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों के कब्जे से देशी और अंग्रेजी शराब को जब्त किया है. एक आरोपी सोनू दास की गिरफ्तारी सक्ती के राजापारा से हुई है तो वहीं, दूसरे आरोपी संतोष चंद्रा की गिरफ्तारी सक्ती के बुधवारी बाजार से हुई है.

 



दरअसल, सक्ती पुलिस को सूचना मिली कि राजापारा और बुधवारी बाजार में शराब के परिवहन के लिए 2 आरोपी शराब रखे हुए हैं. सूचना के बाद पुलिस ने दबिश दी और राजापारा में आरोपी सोनू दास के कब्जे से 30 पाव देशी शराब जब्त किया है, वहीं बुधवारी बाजार से कंचनपुर की ओर शराब परिवहन करने की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी संतोष चंद्रा के कब्जे से 30 पाव देशी और 6 नग अंग्रेजी शराब को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पेड़ों को राखी बांधकर किसान स्कूल ने प्रकृति बचाने का दिया सन्देश, 'प्रकृति राखी त्योहार' में दिखा उत्साह, अफसर और समाजसेवी समेत महिलाएं हुई शामिल

मामले में दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी सोनू दास सक्ती का रहने वाला है, वहीं आरोपी संतोष चंद्रा बरपालीकला का रहने वाला है.

इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026 : जांजगीर-चांपा के गुलाबचंद यादव और प्रीतम दास महंत 'उत्कृष्ट खिलाड़ी' अलंकरण से मुख्यमंत्री के हाथों होंगे सम्मानित

Related posts:

error: Content is protected !!