JanjgirChampa Action : वाहन चेकिंग के दौरान 2 वाहनों से झंडे और पाम्पलेट जब्त, बसपा के 125 झंडे और बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के 5 सौ पाम्पलेट जब्त, प्रशासन ने 2 वाहनों को जब्त किया, 2 नायब तहसीलदारों की टीम ने की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. आचार संहिता लगते ही जांजगीर-चाम्पा जिले में प्रशासन अलर्ट हो गया है और पामगढ़ में वाहन चेकिंग के दौरान 2 गाड़ियों में झंडा और पाम्पलेट मिला, जिस पर प्रशासन ने जब्ती की कार्रवाई की है. एक गाड़ी में बसपा के 125 झंडे थे तो दूसरी गाड़ी में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के 5 सौ पाम्पलेट थे.

पामगढ़ में 2 नायब तहसीलदार की टीम ने कार्रवाई की है. जब्ती की कार्रवाई के बाद दोनों गाड़ी और झंडे, पाम्पलेट को पुलिस को सौंप दिया गया है, जिस पर पुलिस के द्वारा धारा 102 के तहत कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

आपको बता दें, आचार संहिता लगने के बाद प्रशासन के द्वारा लगातार वाहनों की चेकिंग की जा रही है और इसके लिए अफसरों को जिम्मेदारी दी गई है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!