JanjgirChampa Arrest : 17 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने मेऊं और मुड़पार ( ब ) से महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले दो आरोपी प्रमोद दिनकर, अरुण दिवाकर को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है. मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत FIR दर्ज किया है.



पुलिस के मुताबिक, मुख़बिर से सूचना मिली कि मेऊं और मुड़पार गांव में महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री की जा रही है. इस पर मौके पर दबिश देकर मेऊं गांव से आरोपी प्रमोद दिनकर के कब्जे से 10 लीटर और मुड़पार गांव के अरुण दिवाकर के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Double Murder Update : खपरी गांव में डबल मर्डर का मामला, 4 आरोपी गिरफ्तार, SP ने प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा किया, 1 अप्रेल को हुई थी बुजुर्ग दम्पत्ति की धारदार हथियार से हत्या, वारदात की वजह और आरोपियों के बारे में डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!