JanjgirChampa Attack FIR : जेठ पर भाई बहु ने टांगी से किया जानलेवा हमला, जेठ को आई चोट, आरोपी भाई बहु के खिलाफ चांपा थाना में जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने जेठ पर टांगी से जानलेवा हमला करने वाली आरोपी भाई बहु रथबाई सूर्यवंशी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



दरअसल, चांपा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित चंद्रिका बाई सूर्यवंशी ने रिपोर्ट लिखाई हैं कि वह अपनी बेटी के साथ दुर्गा पंडाल के पास गई हुई थी, तभी चंद्रिका बाई सूर्यवंशी की घर से चिल्लाने की आवाज आई, तब वह गई तो देखी कि उसके पति हीरालाल सूर्यवंशी खून से लथपथ पड़ा हुआ था और रथबाई सूर्यवंशी टांगी को हाथ में लेकर खड़ी हुई थी. हीरालाल सूर्यवंशी पर टांगी से हत्या करने की नियत से हमला किया है. हमले से हीरालाल सूर्यवंशी को काफी चोट आई है और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

पुलिस ने आरोपी भाई बहु रथबाई सूर्यवंशी के खिलाफ IPC की धारा 307 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

Related posts:

error: Content is protected !!