JanjgirChampa Big News : मालगाड़ी के ऊपर चढ़ा था युवक, OHE तार की चपेट में आने से हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा थाना क्षेत्र के कोसमन्दा गांव से बड़ा मामला सामने आया है. मालगाड़ी के ऊपर चढ़ा युवक OHE तार चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई है. मृतक युवक का नाम रुकेश्वर कश्यप है और वह 18 वर्ष का था. मामले में चाम्पा पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की है और पोस्टमार्टम कराकर परिजन को शव सौंप दिया है.



चाम्पा थाना के एएसआई बीएस लकड़ा ने बताया कि कोसमन्दा गांव में मालगाड़ी रुकी हुई थी, तभी गांव का युवक रुकेश्वर कश्यप ट्रेन के ऊपरी हिस्से में चढ़ा था और इसी दौरान वह OHE तार की चपेट में आ गया. घटना के बाद तत्काल उसे चाम्पा अस्पताल लाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ द्वारा सत्र 2024-25 की मेरिट सूची जारी, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, बनाहिल के 17 विद्यार्थियों ने टॉप-10 में स्थान बनाकर रचा इतिहास...

फिलहाल, मालगाड़ी के ऊपर युवक क्यों चढ़ा था, यह स्पष्ट नहीं हो सका है. मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और परिजन को शव सौंप दिया है. घटना के बाद परिजन सदमें में हैं और रो-रोकर उनका बुरा हाल है. मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Kharod Loot Case : खरौद की ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट के मामले में 5 माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली, CCTV में कैद हुए थे बदमाश, ईनाम घोषित करने और पोस्टर जारी करने के बाद भी पुलिस के लंबे हाथ से बदमाश हैं दूर, व्यवसायियों में नाराजगी...

error: Content is protected !!