JanjgirChampa Big News : स्कूल वैन धूं-धूंकर जली, बड़ी घटना टली, आग लगी तो बच्चे नहीं थे सवार, ड्राइवर ने भागकर बचाई जान

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण क्षेत्र के कामता गांव में स्कूल वैन धूं-धूंकर जली. राहत की बात रही कि वैन में आग लगी तो स्कूल के बच्चे सवार नहीं थे. सड़क में वैन पर आग लगने के बाद भागकर ड्राइवर ने अपनी जान बचाई. बताया जा रहा है कि स्कूल में पुरानी वैन का संचालन किया जा रहा है, जिसकी वजह से शार्ट सर्किट से आग लगी है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Champa Suspend : ड्यूटी में लापरवाही पर प्रधान आरक्षक निलंबित, ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिला, समय पर नहीं कर रहा था रोजनामचा लेखन

दरअसल, कुकदा गांव में सरस्वती शिशु मंदिर है, जहां कामता गांव के बच्चे पढ़ते हैं. स्कूल से बच्चों को घर छोड़कर वापस आते वक्त शार्ट सर्किट से वैन में अचानक आग लग गई. आग लगते ही वैन के ड्राइवर ने भागकर जान बचाई और फिर सड़क पर ही वैन पर आग लग गई. राहत की बात रही कि वैन में जब आग लगी तो बच्चे सवार नहीं थे. हालांकि, स्कूल वैन में आग लगने की घटना के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं ?

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News Impact : KhabarCGNews की खबर का असर, अमरताल-अकलतरा के NH-49 मार्ग पर डिवाइडर के पास सड़क पर गिरे कांक्रीट पोल को हटाया गया, हादसे का बना हुआ था डर, खबर पब्लिश होने के बाद हुई पहल... रिफ्लेक्टर बोर्ड नहीं लगे होने की वजह से कई गाड़ियां डिवाइडर पर चढ़ चुकी, बोर्ड लगाना आवश्यक...

error: Content is protected !!