Sakti News : आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु मतदान दलों के गठन के लिए हुआ पहला रेंडमाइजेशन, विभिन्न अधिकारी कर्मचारी रहे मौजूद

सक्ती. सक्ती कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दलों के गठन हेतु पहला रेंडमाइजेशन किया है जिसमे विभिन्न अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे.

 



मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रायपुर के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए मतदान दलों के गठन हेतु आज दिनांक 15 अक्टूबर को पहला रेंडमाइजेशन किया गया. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नूपुर राशि पन्ना की मौजूदगी में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज उप जिला निर्वाचन अधिकारी बालेश्वर राम और डीआईओ ऋषि रॉय ने निर्वाचन विभाग के सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्रथम चरण का रेंडमाइजेशन कराया.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

रेंडमाइजेशन के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी बालेश्वर राम, समस्त रिटर्निंग अधिकारी, पंचायत विभाग के नोडल अधिकारी बीपी. भारद्वाज, डीआईओ ऋषि रॉय अन्य नोडल अधिकारी सहित निर्वाचन कार्यालय के संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  Korba Police Transfer : टीआई समेत पुलिसकर्मियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!