JanjgirChampa Big News : बसपा में विरोध का स्वर, बाहरी प्रत्याशी के विरोध में पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, प्रत्याशी नहीं बदलने पर होंगे लामबंद

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर-चाम्पा विधानसभा में बसपा प्रत्याशी राधेश्याम सूर्यवंशी के विरोध में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उतर आए हैं. नाराज पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और प्रदेश प्रभारी एनपी अहिरवार पर मनमानी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की. इस दौरान बसपा के पदाधिकारियों ने प्रत्याशी को बदलने की मांग की है, क्योंकि पार्टी ने जिन्हें प्रत्याशी बनाया है, वह दूसरे विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं. इस तरह स्थानीय बसपा नेता को प्रत्याशी बनाने की मांग की गई है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

बसपा के जांजगीर-चाम्पा विधानसभा प्रभारी मेलाराम कर्ष, विधानसभा अध्यक्ष इतवारी खूंटे समेत उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और सेक्टर प्रभारी समेत अन्य पदाधिकारियों ने पद से इस्तीफा दे दिया है. पदाधिकारियों का कहना है कि राधेश्याम सूर्यवंशी, सक्ती विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं. पार्टी को स्थानीय नेता को टिकट देना चाहिए था. बाहरी प्रत्याशी का पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं.

पद से इस्तीफा देने वाले बसपा नेताओं का कहना है कि बाहरी प्रत्याशी को संगठन ने नहीं बदला तो क्षेत्र के बसपा नेता और कार्यकर्ता लामबंद होंगे. फिलहाल, पद से इस्तीफा दिया गया है. संगठन के वरिष्ठ नेताओं को सभी बातों से अवगत कराया गया था, लेकिन जब सुनवाई नहीं हुई तो पद से इस्तीफा देने का फैसला लिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

Related posts:

error: Content is protected !!