Sakti News : सक्ती में कांग्रेस ने निकाली भरोसा यात्रा, नगरदा से सक्ती तक हजारों कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक और कार रैली, विस अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, जिलाध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद, छ्ग में टिकट वितरण को विस अध्यक्ष ने कही बड़ी बात, पढ़िए पूरी खबर…

सक्ती. जिले में कांग्रेस के द्वारा भरोसा यात्रा के तहत हजारों कार्यकर्ताओं ने नगरदा से सक्ती तक बाइक और कार रैली निकाली गई और जगह-जगह भरोसा यात्रा का ग्रामीणों ने स्वागत किया. भरोसा यात्रा का समापन सक्ती में हुआ और इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सक्ती में जिला कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन भी किया.

 



यहां विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस की सूची को लेकर कहा कि कांग्रेस की सूची 10 अक्टूबर के बाद कभी भी आ सकती है. बहुत से सीटों पर एक मत हो गया है और दिल्ली में जाकर घोषणा करेंगे, वहीं भरोसा यात्रा को लेकर कहा कि कांग्रेस की सरकार ने जनता के बीच भरोसा हासिल किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Death : तालाब में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौत, तालाब में नहाने के लिए गया था बुजुर्ग, बलौदा पुलिस कर रही जांच

घोषणा पत्र के सारे वादे पूरे हुए हैं. आज जितने भी लोग भरोसा यात्रा में शामिल हुए हैं, उनको कांग्रेस पर भरोसा है, जो गांधी जी के सपनों को साकार करना चाहते हैं, शास्त्री जी के सपनों को साकार करना चाहते हैं. फिर से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बने, यह आम जनता की आवाज है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!