JanjgirChampa Child Death : खेलते-खेलते तालाब में डूबा मासूम, मां की चप्पल से चला पता, जाल फेंककर निकाला गया शव, अकलतरा का मामला

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के वार्ड 16 से बड़ा मामला सामने आया है. यहां तालाब में डूबने से 4 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई है. घटना के बाद परिजन सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है. मामले में अकलतरा पुलिस ने मर्ग कायम किया है और जांच में लिया गया है.



पुलिस के मुताबिक, अकलतरा के वार्ड 16 में बालकृष्ण खंडेल का घर है और घर के पास ही घिवरा तालाब है, जहां 4 वर्षीय मासूम रितेश खंडेल, तालाब के पास खेल रहा था. इसी दौरान वह परिजन के नजरों से ओझल हो गया और परिजन उसकी खोजबीन करने लगे. घंटों खोजबीन के बाद तालाब के पास मासूम की मां की चप्पल दिखी, जिसे पहनकर मासूम खेल रहा था. परिजन को संदेह हुआ, मासूम तालाब में डूब हुआ है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : रेत के अवैध परिवहन पर की गई कार्रवाई, 13 हाईवा व 3 ट्रैक्टर जब्त

इसके बाद ग्रामीणों ने तालाब में जाल फेंककर उसकी खोजबीन की और जाल में मासूम का शव फंस गया. इसके बाद मासूम रितेश खंडेल के शव को तालाब से बाहर निकाला गया और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. इसके बाद शव परिजन को सौंप दिया है. मामले में पुलिस की जांच जारी है.

इसे भी पढ़े -  Akaltata FIR : शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर युवक ने जनपद पंचायत में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 से की मारपीट, अकलतरा की शराब दुकान के पास हुई घटना, जुर्म दर्ज

error: Content is protected !!