JanjgirChampa Fire : झोपड़ी में लगी आग, 12 बकरियों की हुई मौत, इस वजह से लगी आग…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ क्षेत्र के कोड़ाभाट गांव में जिस झोपड़ी में बकरियों को रखी गई थी, वहां शार्ट सर्किट से आग लग गई. आगजनी से 12 बकरियों की मौत हो गई है. घटना से बकरी पालक शिवकुमार यादव को बड़ा नुकसान हुआ है. शिवकुमार यादव ने पामगढ़ थाना में आगजनी की रिपोर्ट दर्ज कराई है.

 



शिवकुमार यादव के द्वारा बकरी पालन किया जा रहा था और झोपड़ी बनाकर उसमें बकरियों को रखा गया था. इस बीच झोपड़ी में आग लग गई और आगजनी से 12 बकरियों की मौत हो गई. आग लगने के बाद बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक झोपड़ी और बकरियां जल चुकी थी. बकरी पालक शिवकुमार यादव ने पामगढ़ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!