Vastu Shastra: घर में भूलकर भी ना रखें ये चीजें, माता लक्ष्मी होती हैं नाराज, जानिए…

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है. इसका पालन करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है. अक्सर हम अपनी लापरवाही और आलस्य के कारण घर में अनावश्यक चीजें इकट्ठी कर लेते हैं, जिससे धन की देवी माता लक्ष्मी घर में वास नहीं करती हैं.

 



 

 

 

 

इतना ही नहीं ये वस्तुएं घर में वास्तु दोष भी उत्पन्न करते हैं जिससे घर की सुख और शांति पर प्रभाव पड़ता है.

 

टूटा दर्पण
दर्पण (शीशा) भी वास्तु के अनुसार महत्वपूर्ण होता है. अगर घर में कोई टूटा शीशा या कांच है, तो यह माता लक्ष्मी को रुष्ट करता है. घर में टूटे हुए शीशे, रिश्तों में दरार पैदा करते हैं. इसलिए इन्हें घर में नहीं रखना चाहिए.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

देवी-देवता की तस्वीरें और मूर्तियां
घर में भगवान की फटी- पुरानी तस्वीरें और टूटी हुइ मूर्तियां नहीं रखना चाहिए, इससे भी माता लक्ष्मी रुष्ट होती हैं. एक ही देवी या देवता की तस्वीरें आमने-सामने रखना भी अशुभ माना जाता है.

 

 

 

 

खाली पर्स
अपने पर्स कभी भी खाली नहीं रखना चाहिए, इससे आर्थिक लाभ नहीं होता और धन का हानि भी होता है.

 

 

 

कांटे वाले पौधे
गुलाब, कैक्टस और अन्य कांटे वाले पौधे घर में नहीं लगाना चाहिए. इससे धन की देवी माता लक्ष्मी नाराज होती हैं, और आर्थिक तंगी होती है.

 

 

 

टूटे हुए तार
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में अनावश्यक तारों का रखना वर्जित है. ये तार जीवन में उलझनें पैदा करते हैं और इससे धन की देवी, मां लक्ष्मी भी अप्रसन्न होती हैं. पुराने और टूटे हुए तारों को घर से तुरंत हटाना चाहिए.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

मधुमक्खी के छत्ते
वास्तु शास्त्र में मधुमक्खी के छत्ते और मकड़ी के जाले को भी शुभ नहीं माना जाता है. इन चीजों को घर में रखना जीवन में कठिन और प्रतिकूल परिस्थितियों को आमंत्रित करता है. मकड़ी के जाले से पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी की समस्या उत्पन्न होती है, इसलिए इसे तुरंत हटाना चाहिए.

 

 

 

पक्षियों का घोंसला
पक्षियों का घर में घोंसला बनाना भी वास्तु शास्त्र में नकारात्मक माना जाता है. इससे घर में नकारात्मक शक्तियों का संचार होता है. यदि घर में पक्षियों का घोंसला हो, तो उसे हटाना चाहिए, लेकिन उसमें अंडे न हों इस बात का ध्यान रखना चाहिए.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. खबर सीजी न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

error: Content is protected !!