JanjgirChampa News : भाजपा प्रत्याशी नारायण चन्देल ने मनकादाई मंदिर पहुंचकर मत्था टेका, फिर जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत की, माता को भेंट की प्रचार सामग्री, मीडिया से चन्देल ने कहा…

जांजगीर-चाम्पा. विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी नारायण चन्देल ने आज से जनसम्पर्क शुरू कर दिया है. नारायण चन्देल, सबसे पहले खोखरा के मनकादाई मंदिर पहुंचे और वहां मत्था टेका. यहां उन्होंने माता मनकादाई को प्रचार सामग्री भेंट की और जीत का आशीर्वाद मांगा. फिर भाजपा प्रत्याशी नारायण चंदेल ने खोखरा गांव में घर-घर जाकर नारायण चन्देल ने जनसमर्थन मांगा.



भाजपा प्रत्याशी नारायण चन्देल ने कहा है कि जांजगीर-चाम्पा ने भाजपा की जीत और छ्ग में भाजपा की सरकार बनने का आशीर्वाद माताजी से लिया है. भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और आज से जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत हो गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Rape Arrest : दुष्कर्म के आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

मीडिया से बात करते कहा कि दूरबीन लेकर भी खोजने से विकास नहीं दिखेगा. छ्ग की कांग्रेस सरकार में केवल भ्रष्टाचार है और यही भ्रष्टाचार, छ्ग का विकास मॉडल है. कांग्रेस में टिकट वितरण में देरी को लेकर कहा है कि पार्टी असमंजस में है, विरोध का डर है. भाजपा के लिहाज से कांग्रेस किसी को टिकट दे, कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा जीतती है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पर्यावरण और स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण है प्राकृतिक खेती : राठौर, किसान स्कूल बहेराडीह में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, दो जिले से क़ृषि सखी, पशु सखी, कृषक मित्र, गौसेवक और प्रगतिशील कृषक हुए शामिल

error: Content is protected !!