JanjgirChampa News Update : डायरिया थमने का नाम नहीं ले रहा, दो दिन में मिले 5 मरीज, गांव में लगा कैम्प, अब तक ग़ांव में मिल चुके हैं 35 से ज्यादा मरीज, 1 महिला की हो चुकी है मौत

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के किरारी गांव में डायरिया थमने का नाम नहीं ले रहा है. किरारी गांव में फिर 5 डायरिया के मरीज मिले हैं. इससे पहले 15 मरीज मिल चुके हैं, वहीं 1 महिला की मौत हो चुकी है. गांव में 3 दिनों से कैम्प लगाया गया है और 3 डॉक्टर समेत 13 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वहीं 6 हैण्डपम्प को सील किया गया है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula News : मुलमुला मण्डल के कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर चलाया अभियान

3 दिन पहले 10 डायरिया मरीज मिले, फिर 5 मरीज मिले. आज फिर 5 डायरिया के मरीज मिले हैं. किरारी गांव के 2 डायरिया मरीज को बिलासपुर रेफर किया गया है. फिलहाल, गांव में कैम्प लगाकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है. हफ्ते भर पहले 22 मरीज मिले थे और अभी 15 मरीज मिल चुके हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जांजगीर में सांसद कमलेश जांगड़े ने ली प्रेसवार्ता, नारी शक्ति वंदन को लेकर रखी बातें...

error: Content is protected !!