JanjgirChampa Big News : नगर पंचायत के अलग-अलग 7 वार्डों में डायरिया का प्रकोप, अब तक 38 लोग हुए प्रभावित, 3 मरीज अस्पताल में भर्ती, बढ़ रही मरीजों की संख्या

हरीश साहू
जांजगीर-बलौदा. नगर पंचायत बलौदा के अलग-अलग 7 वार्डों में डायरिया का प्रकोप है. अब तक डायरिया के 38 मरीज मिल चुके हैं, जिसमें 3 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डायरिया फैलने के बाद स्वास्थ्य महकमा ने पानी को उबालकर और गरम भोजन खाने, मरीजों को कहा है.नगर पंचायत बलौदा के वार्ड 3, 7, 8 और 10 में डायरिया के प्रकोप की शुरुआत हुई. अब 4 वार्डों से बढ़कर डायरिया 7 वार्डों में फैल गया है. वार्ड 6, 9 और 11 में भी डायरिया का प्रकोप है. नगर पंचायत के अलग-अलग 7 वार्ड में डायरिया की समस्या है, जिससे 38 लोग प्रभावित हो चुके हैं. 3 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है.बलौदा में डायरिया फैलने के बाद बीएमओ डॉ. श्रीकेश गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य अमला के द्वारा वार्डों में जाकर लोगों को डायरिया से बचने की जानकारी दी जा रही है. मरीजों को दवा दी जा रही है, वहीं उबालकर पानी पीने और गरम खाना खाने को कहा गया है.बीएमओ के मुताबिक, वार्ड 3, 7 और 10 में डायरिया के ज्यादा मरीज मिले हैं. वार्डों में विजिट कर मरीजों को खानपान में सावधानी बरतने कहा गया है. सभी मरीज, स्वास्थ्य अमला की निगरानी में हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!