JanjgirChampa Politics : भाजपा प्रत्याशी नारायण चन्देल का कांग्रेस प्रत्याशी व्यास कश्यप पर तंज, ‘सूपा बोले तो बोले, चलनी क्या बोले, जिसमें सैकड़ों छेद है’, ‘दलबदलुओं को तवज्जों नहीं देती जनता’, ‘जो अपने दल का नहीं हुआ, वे जनता का कैसे होगा’

जांजगीर-चाम्पा. छ्ग की प्रमुख हाईप्रोफाईल सीट में से एक जांजगीर-चाम्पा, जहां नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल भाजपा के प्रत्याशी हैं और छठवीं बार चुनावी मैदान में हैं. कांग्रेस ने व्यास कश्यप को टिकट दिया है. यहां टिकट फायनल होने के बाद दोनों प्रत्याशियों में जुबानी हमला तेज हो गया है.

 



दरअसल, टिकट वितरण के बाद मीडिया से बातचीत में कांग्रेस प्रत्याशी व्यास कश्यप ने कहा था कि भाजपा में रहते ‘व्यास ने नारायण बनाया था’. साथ ही, यह भी कहा था कि नारायण चन्देल ने पीठ और पेट पर लात मारी थी.

आपको बता दें, कांग्रेस प्रत्याशी व्यास कश्यप, लंबे वक्त तक भाजपा में रहे. 2018 में बसपा की टिकट पर चुनाव लड़े थे. खास बात यह है कि भाजपा प्रत्याशी नारायण चन्देल और कांग्रेस प्रत्याशी व्यास कश्यप, एक ही बूथ के रहने वाले हैं. इस तरह दोनों में जमकर सियासी बयानबाजी हो रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

इधर, मीडिया से बातचीत में भाजपा प्रत्याशी नारायण चंदेल ने कहा है कि निष्ठावान कांग्रेसी के प्रति उनकी सहानुभूति है. उन लोगों ने जीवन भर काम किया और आज दलबदलू को कांग्रेस ने टिकट दे दिया है. कोई भी पार्टी हो, राजनीति में निष्ठा को तवज्जों देना चाहिए. नारायण चन्देल ने यह भी कहा कि व्यास कश्यप ने 5 साल में 3 बार दल बदल लिया. दलबदलुओं को छ्ग की जनता तवज्जों नहीं देती. जो अपने दल का नहीं हुआ, वे जनता का कैसे होगा.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

कांग्रेस प्रत्याशी व्यास कश्यप के बयान, ‘व्यास ने नारायण को बनाया है’, इस पर नारायण चन्देल ने कहा कि हमें ईश्वर ने बनाया है. जनता का आशीर्वाद मिला है और हम लोग संघर्ष की भट्ठी में तपकर आए हैं. ऐसे में ‘सूपा बोले तो बोले, चलनी क्या बोले, जिसमें सैकड़ों छेद है.’

कांग्रेस प्रत्याशी व्यास कश्यप द्वारा पेट और पीठ पर लात मारने के बयान पर भाजपा प्रत्याशी नारायण चन्देल ने कहा कि दल को उन्होंने लात मारी है, इतनी क्या सत्ता की भूख, जो पार्टी को छोड़कर चले जाते हैं. नारायण चन्देल ने कहा कि इस बार फिर जनता ने मूड बनाया है, जांजगीर-चाम्पा में भाजपा की बड़ी जीत होगी.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!