Meloni-Giambruno: एक बयान ने खत्म कर दिया मेलोनी के साथ 10 साल का पुराना रिश्ता; पढ़ें एंड्रिया जियाम्ब्रुनो से जुड़ी खास बातें

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने हाल ही में अपने पार्टनर से अलग होने का एलान किया था। इसके बाद से ही हर कोई जॉर्जिया मेलोनी और उनके पार्टनर के बारे में जानना चाहता है। आपको बताते हैं इटली की पीएम मेलोनी के पार्टनर एंड्रिया जियाम्ब्रुनो के बारे में, जिनके साथ पिछले 10 सालों तक रिश्ते में रही थी। हालांकि, इस रिश्ते का एक दशक के बाद अंत हो गया।

 



कौन हैं एंड्र्रिया जियाम्ब्रुनो?
दरअसल, एंड्रिया जियाम्ब्रुनो एक टीवी पत्रकार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एंड्रिया जियाम्ब्रुनो का जन्म साल 1981 में हुआ था। वह पिछले दो दशकों से अधिक समय टीवी जगत से जुड़े हुए हैं। जॉर्जिया मेलोनी और एंड्रिया जियाम्ब्रुनो की मुलाकात एक टीवी शो के दौरान हुई थी। बता दें कि एंड्रिया अपने बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। आइये पांच प्वाइंट्स में जानते हैं एंड्रिया जियाम्ब्रुनो के बारे में।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

इटली के मिलान शहर में जन्मे एंड्र्रिया जियाम्ब्रुनो ने अपने टीवी करियर की शुरुआत 22 साल की उम्र में की थी। इस दौरान वह कैथोलिक विश्वविद्यालय में छात्र थे।

जियाम्ब्रुनो जिस मीडिया समूह में बतौर टीवी एंकर के रूप में काम कर रहे थे। वह इटली के पूर्व पीएम और राजनीतिक सहयोगी के उत्तराधिकारियों वाले एमएफई मीडिया ग्रुप का हिस्सा है।
इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की साल 2015 में एंड्रिया जियाम्ब्रुनो से एक टीवी शो के दौरान मुलाकात हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम जिनेवरा है।

बता दें कि साल 2022 में एंड्रिया जियाम्ब्रुनो ने अपनी नौकरी छोड़ दी थी। उन्होंने ये फैसला जॉर्जिया मेलोनी को संसदीय चुनावों में मिली जीत के बाद लिया था। इसके बाद वह रोम चले गए और वहीं एक अन्य टीवी चैनल के साथ जुड़ गए थे।
एंड्रिया जियाम्ब्रुनो बीते दिनों अपने बयानों की वजह से मुश्किलों में घिरे नजर आए। हाल में कंपनी ने उन्हें इसलिए नौकरी से निकाल दिया था, क्योंकि उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ आईटीआई बनाहिल में विश्वकर्मा पूजन एवं दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

क्यों अलग हुए मेलोनी और जियाम्ब्रुनो?
बता दें कि जियाम्ब्रुनो ने हाल ही में एक महिला पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी, जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना की गई। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने अपने पार्टनर के साथ अलग होने का फैसला किया। मेलोनी ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि उनके रास्ते कुछ समय पहले ही अलग हो गए थे और अब इसे स्वीकार करने का समय आ गया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ आईटीआई बनाहिल में विश्वकर्मा पूजन एवं दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

Related posts:

error: Content is protected !!