JanjgirChampa Politics : बसपा से बगावत, परमेश्वर सांडे को AAP ने प्रत्याशी बनाया, रिटायर्ड अफसर बने पॉलिटिशियन, कहा, ‘मेहनत करने वालों को बसपा में नहीं मिलती टिकट’, ‘AAP का दिल्ली और पंजाब मॉडल कारगर

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर-चाम्पा विधानसभा क्षेत्र में बसपा से दावेदारी करने वाले रिटायर्ड अधिकारी परमेश्वर सांडे को जब टिकट नहीं मिली तो उन्होंने अब आम आदमी पार्टी की डोर पकड़ ली है. उन्हें, आप ने जांजगीर-चाम्पा से प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है.

 



मीडिया से बातचीत में परमेश्वर सांडे ने कहा कि वे कई दशकों से बहुजन मूवमेंट से जुड़े हुए हैं और बसपा से दावेदारी की थी, लेकिन मेहनत करने वालों को बसपा में टिकट नहीं मिलती. अब उन्होंने दिल्ली और पंजाब के विकास मॉडल से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी ज्वाइन किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

आप प्रत्याशी परमेश्वर सांडे ने कहा कि जांजगीर-चाम्पा विधानसभा क्षेत्र में विकास नहीं हुआ है. कांग्रेस और भाजपा के विधायकों ने कोई काम नहीं किया है. उनका कहना है कि क्षेत्र में वे अधिकारी के तौर पर सक्रिय रहे हैं, सभी लोगों से उनका बेहतर सम्पर्क है, इसका लाभ चुनाव में जरूर मिलेगा.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!