JanjgirChampa Big Update : एफआईआर दर्ज होने के बाद विधायक व्यास कश्यप का बड़ा बयान, ‘जनहित के मसले पर ऐसे हजारों एफआईआर मंजूर, दबाव की राजनीति से डरने वाले नहीं, जनता के हितों के लिए सड़क की लड़ाई लड़ते रहेंगे’

जांजगीर-चाम्पा. कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद उन्होंने कहा है कि जनहित के मसले पर ऐसे हजारों एफआईआर उन्हें मंजूर है और वे दबाव की राजनीति से डरने वाले नहीं है. जनता के हितों के लिए वे आगे भी सड़क की लड़ाई लड़ते रहेंगे. कांग्रेस विधायक ने कटाक्ष किया है कि चार इंजन की सरकार चलने का दावा किया जाता है, लेकिन विकास क्यों नहीं दिखता ? जांजगीर-चाम्पा विधानसभा में विकास कार्य मे भेदभाव क्यों, जनता तो सबकी है, भले ही विधायक कांग्रेस के हैं.

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : सूबेदार-उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक होनी थी लिखित परीक्षा, CGPSC ने जारी किया आदेश, अभ्यर्थियों को झटका...

दरअसल, एक दिन पहले जर्वे ग्रामीणों ने बदहाल सड़क को लेकर चक्काजाम किया था. यहां कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप ने भी साढ़े 5 घण्टे सड़क पर बैठकर चक्काजाम किया था, जिसके बाद विधायक समेत 11 लोगों के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

Related posts:

error: Content is protected !!