JanjgirChampa Thief Arrest : भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बन रही सड़क से लोहे के बिजली खंभा की चोरी करने वाले और खरीददार सहित 8 आरोपी को गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बन रही सड़क से लोहे के बिजली खंभा की चोरी करने वाले और खरीददार सहित 8 आरोपी को गिरफ्तार किया है. इसमें एक नाबालिग लड़का भी शामिल है. आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने खंभे के टुकड़े को जब्त किया है, जिसकी कीमत 25 हजार रुपये है. साथ ही, बाइक को भी पुलिस ने जब्त किया है.

 



दरअसल, भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत सड़क का निर्माण किया जा रहा है, इसी के तहत हरदी विशाल गांव में बिजली खंभा गड़ाया गया था. इसमें से 12 से 13 फिट खंभे को चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया और तफ्तीश में जुट गई. इसके बाद पुलिस ने संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो 6 लोगों द्वारा चोरी कर बेचने की बात सामने आई.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

मामले में पुलिस ने हरदी विशाल गांव के 6 चोर श्रवण बर्मन, लखेश्वर शांडिल्य, संजय कुर्रे, नंद कुमार कुर्रे, सोहम रात्रे, लक्ष्मी यादव और 1 नाबालिक लड़के सहित 2 कबाड़ी जांजगीर से लक्ष्मी प्रसाद यादव, नैला से मुताहिर खान को गिरफ्तार किया है. मामले में खरीदार सहित 7 आरोपी को न्यायिक हिरासत भेजा गया है. वहीं, नाबालिक बालक को बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कर्तव्य में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर रहने पर पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव निलंबित, पूर्व में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध होने पर ज्योतिष कुमार सर्वे पटवारी निलंबित, हड़ताल में शामिल पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस जारी, 141 पटवारी हैं अनिश्चिकालीन हड़ताल पर...

Related posts:

error: Content is protected !!