ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में नवरात्रि और पूर्व दशहरा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में नवरात्रि एवं दशहरा पर्व विद्यालय के डायरेक्टर आलोक अग्रवाल व प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह के सफल निर्देशन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्री-प्रायमरी कक्षा के बच्चो द्वारा बहुत ही सुदंर भजन ‘‘कभी राम बनके कभी श्याम बनके‘‘ की प्रस्तुति दी गई जिसमें विभिन्न प्रकार के भगवान स्वरूपों का चित्रण किया गया उसके बाद विद्यार्थियों के द्वारा भजन ‘‘मेरे झोपड़ी के भाग आज जाग जायेगें राम आयेगें‘‘ गायन की प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात् राम लीला का मंचन किया गया जिसमें राम जी के जीवन का चित्रण करते हुए बड़े ही सुदंर रूप में सीता हरण व रावण मर्दन की प्रस्तुति नन्हे-मुन्ने बालकों के द्वारा दी गई।

 



इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

जिसमें सीता, लक्ष्मण, हनुमान और रावण के वेशभूषा धारण किए हुए बच्चों ने सच्चाई सत्कर्म व सत्धर्म के मार्ग चलने का संदेश दिया। कक्षा सातवीं के छात्र-छात्राओं के द्वारा नवदुर्गा रूप का विस्तार से वर्णन करते हुए महिषासुर मर्दिनी स्वरूप का मंचन किया गया। साथ ही बच्चों को बताया गया की माता किस प्रकार से नारी शक्ति को प्रस्तुत करती है, नारी का सम्मान हमारे समाज में बहुत ही जरूरी है। क्योंकि नारी ही समाज की जननी है, तथा हम सभी के जीवन में मातृ शक्ति का इतना महत्व क्यों है। अंत मे प्री-प्रायमरी सेक्शन के विद्यार्थियों के द्वारा रावण दहन का कार्यक्रम भी किया गया। जिसमें सभी बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ सहभागिता निभाई शिक्षकों के द्वारा बच्चों को बताया भी गया कि किस प्रकार रावण का वध जो राम जी के द्वारा किया गया था आज भी समाज में बुराई में अच्छाई की विजय का प्रतीक है।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में दीपावली उत्सव पर विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

यह भी बताया गया की मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शो पर चल कर हर बालक कैसे अपने जीवन में आदर्श नागरिक बनने की प्ररेणा ला सकता है मंच संचालन का कार्य श्रीमती रानू शर्मा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समस्त स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!