NED vs SL: हाय रे फूटी किस्मत! नो बॉल पर आउट हुआ बैट्समैन, फ्री हिट खेलने के लिए नहीं बचा कोई प्लेयर

नई दिल्ली. वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 19वें मैच में नीदरलैंड्स का समाना श्रीलंका से हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए डच टीम ने श्रीलंका के सामने 263 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था, जिसे श्रीलंका ने 10 गेंद शेष रहते पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। नीदरलैंड्स की पारी के आखिरी विकेट गिरने के दौरान ऐसा ड्रामा हुआ जो क्रिकेट में बहुत ही कम देखने को मिलता है।

 



नीदरलैंड्स टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बैटिंग करने उतरी नीदरलैंड्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। 91 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट और लोगान वान बीक ने मोर्चा संभाला। दोनों ने टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया। आखिरी ओवर में एक ड्रामा देखने को मिला जो क्रिकेट में कम ही देखने को मिलता है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर की पहल से ग्रामीण बच्चों को मिल रहे शिक्षा के बेहतर अवसर, प्रोजेक्ट विद्या से बदल रही ग्रामीण बच्चों की तस्वीर

आखिरी ओवर में हुआ ड्रामा
दरअसल, आखिरी ओवर की जिस गेंद पर नीदरलैंड्स का आखिरी विकेट गिरा वो नो बॉल थी। नियम के अनुसार डच टीम को फ्री हिट मिली, लेकिन हैरानी की बात यह रही की फ्री हिट नीदरलैंड्स के काम नहीं आई। टीम ने रन आउट के रूप में अपना आखिरी विकेट गंवाया था। ऐसे में फ्री हिट होने के बावजूद वह डच टीम के काम नहीं आई।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : विश्व मधुमेह दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में स्वास्थ्य शिविर, 332 कर्मचारियों की हुई ब्लड शुगर जांच

तीन फील्डर थे सर्कल में
बता दें कि आखिरी ओवर के पांचवीं गेंद पर गेंदबाज ने हाथ से गेंद छोड़ी तो उसी समय तीन फील्डर सर्कल के अंदर आ गए थे। ऐसे में अंपायर ने उस गेंद को नो बॉल करार दी गई। बता दें कि श्रीलंका के सदीरा समरविक्रमा ने नाबाद 91 रन की पारी खेली।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर की पहल से ग्रामीण बच्चों को मिल रहे शिक्षा के बेहतर अवसर, प्रोजेक्ट विद्या से बदल रही ग्रामीण बच्चों की तस्वीर

Related posts:

error: Content is protected !!