Nisha Bangre: निशा बांगरे इस्तीफे मामले में आया बड़ा अपडेट, चुनाव लड़ पाएंगी या नहीं? जानें क्या है अपडेट..

भोपाल: मध्य प्रदेश की चर्चित डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे के मामले में रोजाना नए मोड आ रहे है। जहां एक तरफ निशा बांगरे अपने इस्तीफे की मांग पर अड़ी हुई है तो उधर प्रशासन ने इस्तीफे को न स्वीकार करते हुए मामला अटका रखा है। लेकिन फिलहाल मामला हाईकोर्ट में है। इस मामले में जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।

 



 

 

 

 

Nisha Bangre Resignation Update: छतरपुर की डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे के इस्तीफे की फाइल सरकारी दफ्तरों में लंबे समय से अटकी पड़ी थी। निशा बांगरे ने अपने इस्तीफे के मामले में पहले मध्य प्रदेश हाईकोर्ट और उसके बाद सुप्रीम कोर्ट की शरण ली। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर जबलपुर हाईकोर्ट में तुरंत सुनवाई करते हुए सरकार को आदेश दिया कि 23 अक्टूबर तक इस मामले में अंतिम फैसला ले लिया जाए।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

 

 

 

 

Nisha Bangre Resignation Update: अब निशा बांगरे के मामले को लेकर भोपाल में सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) में भी उथल-पुथल मच गई है। निशा की विभागीय जांच और इस्तीफे को लेकर अफसरों के कार्य विभाजन को लेकर बड़ा फेरबदल किया गया है। हाल ही में निशा बांगरे ने सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिख शाम ही इस्तीफे के निर्णय से अवगत कराने की बात लिखी है।

 

 

 

 

 

Nisha Bangre Resignation Update: कोर्ट ने GAD को आज शाम तक निशा बांगरे के इस्तीफे पर निर्णय लेने हेतु आदेशित किया है। इस पत्र में निशा ने आगे लिखा कि उसे जल्द चुनाव के लिए नामांकन भरना है। ऐसे में विभाग जल्द फैसला बताए। बता दें सरकार ने हाईकोर्ट में दलील दी कि निशा बांगरे पर अनुशासनहीनता का आरोप है, जिसकी जांच चल रही है। जांच लंबित रहने के दौरान इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

 

 

 

 

Nisha Bangre Resignation Update: गौरतलब है कि एमपी कांग्रेस ने अपने 229 उम्मीदवारों की लिस्ट घोषित कर दी है लेकिन बैतूल जिले की आमला सीट को होल्ड पर रखा गया है। ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस यहां से निशा बांगरे को चुनाव लड़वाने की तैयारी है। सुप्रीम कोर्ट में पिछले हफ्ते हुई सुनवाई के दौरान निशा की याचिका खारिज करते हुए हाईकोर्ट को यह आदेश दिए गए थे कि इस मामले में जल्द निर्णय लिया जाए।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!