Kartik Maas 2023: जानें कब से हो रही है कार्तिक मास की शुरुआत, ऐसे करेंगे तुलसी की पूजा तो मां लक्ष्मी करेंगी धन वर्षा

Tulsi Puja : जल्द ही कार्तिक मास की शुरुआत होने वाली है. इस मास में तुलसी मां की पूजा (Tulsi Puja) का खास महत्व है. वैसे तो घर-घर रोज़ाना ही तुलसी की पूजा की जाती है लेकिन कार्तिक मास में भगवन विष्णु, मां लक्ष्मी और तुलसी जी की पूजा करने को बहुत ही शुभ माना जाता है. इस साल 29 अक्टूबर से कार्तिक मास (Kartik Maas 2023) की शुरू होने वाला है. मान्यता है कि भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी (Lord Vishnu And Goddess Lakshmi) को कार्तिक मास बहुत प्रिय है. यही वजह है की इस मास की शुरुआत होते ही तुलसी माता की पूजा पूरे विधि विधान से शुरू कर दी जाती है. तो आपको बताते हैं कार्तिक मास में कैसे तुलसी जी की पूजा की जाती है और पूजा के वक्त किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.



इसे भी पढ़े -  Dabhara News : सकराली और साराडीह गांव में "गांव चलो अभियान" के तहत आयोजित कार्यक्रम में डभरा नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक कंवलधर साहू हुए शामिल, नपां अध्यक्ष ने ग्रामीणों से किया संवाद, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में दी जानकारी

कार्तिक मास में ऐसे करें तुलसी माता की पूजा

कार्तिक मास में तुलसी पूजा का विशेष महत्व है. इस मास में विष्णु जी, लक्ष्मी मां और तुलसी जी की पूजा करना सबसे उत्तम माना गया है. तो अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं या फिर आर्थिक समस्या लगातार परेशान कर रही है तो कार्तिक मास में तुलसी की पूजा करें. कहते हैं ऐसा करने से आपको परेशानी से छुटकारा मिलेगा.

कार्तिक मास में तुलसी जी पर जल अर्पित करना बहुत ही शुभ माना गया है. इन दिनों सुबह रोजाना उठकर स्नान करने के बाद तुलसी पर जरूर जल अर्पित करें.

इसे भी पढ़े -  CG News : तैयार रखिए इन 33 सवालों का जवाब…प्रदेश में 16 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है जनगणना 2027 का पहला चरण, खुद भी भर सकते हैं ऑनलाइन

कहते हैं कि कार्तिक मास में तुलसी जी पर जल चढ़ाने के बाद शाम के वक्त घी का दीपक जलाने की परंपरा है. मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. इसी माह तुलसी जी और शालिग्राम का पूरे विधि विधान से विवाह कराया जाता है.

कहते हैं कि कार्तिक मास में रोज सुबह शाम तुलसी जी पर दीया जलाने से आर्थिक समस्या से छुटकारा मिलता है. दीपक जलाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि तुलसी पर दीया शाम 5 से 7 बजे के बीच जलाएं जलाएं. इसके साथ ही तुलसी के गमले पर स्वास्तिक का चिह्न जरूर बनाएं.

तुलसी पर दीपक जलाते समय इस मंत्र का जब जरुर करें. शुभम करोति कल्याणं, आरोग्यं धन संपदाम्, शत्रु बुद्धि विनाशाय, दीपं ज्योति नमोस्तुते।।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : अंबेडकर जयंती पर नगर पंचायत नया बाराद्वार में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का सांसद कमलेश जांगड़े करेंगी भूमिपूजन, नपां अध्यक्ष नारायण कुर्रे और उपाध्यक्ष जितेश शर्मा ने दी जानकारी

error: Content is protected !!