PAK vs AFG Highlights: पाकिस्तान हुआ बड़े उलटफेर का शिकार, अफगानिस्तान ने 8 विकेट से दी मात; चेन्नई में रचा इतिहास

नई दिल्ली. आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 22वें मैच में अफगानिस्तान ने बड़ा उलटफेर कर डाला है। अफगानिस्तान ने चेन्नई में खेले गए एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान को 8 विकेट से हार का स्वाद चखाया।

 



पाकिस्तान से मिले 282 रन के लक्ष्य को अफगानिस्तान ने महज 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की ओर से गुरबाज ने 65 और इब्राहिम जादरान ने 87 रन की दमदार पारी खेली। वहीं, रहमत शाह ने 77 और कप्तान शाहिदी 48 रन बनाकर नाबाद लौटे।

इसे भी पढ़े -  ग्रेट प्लेस टू वर्क द्वारा वेदांता को भारत के शीर्ष 100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों में स्थान, वेदांता के कार्यबल में 23 प्रतिशत महिलाएं, लगभग 100 ट्रांसजेंडर कर्मचारी और पिछले 5 वर्षों में ESOP के माध्यम से कर्मचारियों के लिए लगभग ₹2,500 करोड़ की संपत्ति (वेल्थ) का सृजन

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 282 रन बनाए। टीम की तरफ से कप्तान बाबर आजम ने 74 रन की दमदार पारी खेली। वहीं, अब्दुल शफीक ने 58 रन का योगदान दिया। इस बार के साथ ही पाकिस्तान की विश्व कप में राह काफी मुश्किल हो चली है।

इसे भी पढ़े -  वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ का दिया योगदान, वेदांता ग्रुप देश के खजाने में योगदान देने वाले भारत के टॉप 3 प्राइवेट सेक्टरों में से है एक
error: Content is protected !!